मान ट्रक ग्रुप पर आयकर विभाग का छापा
इंदौर|पीथमपुर स्थितमान ट्रक ग्रुप पर बुधवार को आयकर विभाग ने छापे की कार्रवाई की। कार्रवाई मुंबई आयकर विभाग द्वारा की गई, जिसमें इंदौर, भोपाल के अफसरों ने मदद की। छापे इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन स्थित कंपनी की फैक्टरी के साथ ही इंदौर में दो अन्य जगहों पर मारे गए। देर रात तक जांच चल रही थी। बताया जा रहा है कि ग्रुप द्वारा टैक्स को लेकर सही जानकारी विभाग को नहीं दी जा रही थी। डायरेक्टर इन्वेस्टिगेशन भोपाल ने कार्रवाई की पुष्टि की है।