पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजय नगर बस स्टैंड : लीजधारक की दूसरी अपील खारिज

विजय नगर बस स्टैंड : लीजधारक की दूसरी अपील खारिज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजयनगर बस स्टैंड की जमीन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने श्रीराम बिल्डर्स की दूसरी अपील भी खारिज कर दी। अब आईडीए को यह बेशकीमती जमीन पूरी तरह मिल गई है। हालांकि वह जमीन का कब्जा पहले ही ले चुका है।

प्राधिकरण सीईओ दीपक सिंह ने बताया, सुप्रीम कोर्ट से 25 अप्रैल को यह जमीन आईडीए को मिली थी। हमने तत्काल कब्जा भी ले लिया था। इसके बाद लीजधारक श्रीराम बिल्डर्स ने दोबारा अपील की थी। इस पर सुनवाई के बाद फैसला आईडीए के पक्ष में हुआ और अपील खारिज कर दी गई। गौरतलब है कि आईडीए इस जमीन का लैंड यूज बदलवाकर कमर्शियल और सार्वजनिक उपयोग का एक बड़ा प्रोजेक्ट लाना चाहता है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय यहां कन्वेंशन सेंटर लाने की बात कर चुके हैं।