पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पाइस जेट की दिल्ली की बुकिंग 31 तक बंद

स्पाइस जेट की दिल्ली की बुकिंग 31 तक बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पाइसजेट एयर लाइंस ने सुबह की दिल्ली-इंदौर-दिल्ली उड़ान को 17 दिसंबर तक रद्द करने की घोषणा की थी, लेकिन अब इसकी बुकिंग इस पूरे महीने के लिए बंद कर दी गई है। यानी, इस उड़ान में यात्री 1 जनवरी से ही बुकिंग करवा सकते हैं। इससे आशंका है कि दिसंबर में यह उड़ान संचालित नहीं हो पाएगी।

स्पाइस जेट की उड़ान (एसजी-2721/2722) दिल्ली से सुबह 9.20 बजे आकर 9.45 बजे लौटती है। एयरलाइंस ने यह उड़ान 21 से 30 नवंबर तक के लिए निरस्त घोषित की थी। कंपनी ने 1 दिसंबर को इसका समय बढ़ाकर 17 दिसंबर किया था। इसकी सूचना विमानतल प्रबंधन को भी दी थी। कंपनी ने कहा था कि 18 से यह उड़ान नियमित चलेगी, लेकिन इस उड़ान की 31 दिसंबर तक की बुकिंग ब्लाक कर दी है। एयरलाइंस अधिकारियों ने बताया कंपनी ने किसी कारण बुकिंग बंद की है।

बुकिंगपर 20 फीसदी छूट- इधर,जेट एयरवेज ने गुरुवार शुक्रवार को घरेलू उड़ान के लिए एक माह बाद के टिकट बुक करवाने पर 20 प्रतिशत की छूट का ऑफर दिया है। यह सुविधा सिर्फ कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल एप से सीधे टिकट बुक करवाने पर दी जा रही है।