- Hindi News
- पीएफ की वसूली के लिए प्रज्ञा इंजीनियरिंग की संपत्ति कुर्क
पीएफ की वसूली के लिए प्रज्ञा इंजीनियरिंग की संपत्ति कुर्क
कर्मचारीभविष्यनिधि संगठन (ईपीएफओ) ने पीएफ राशि की वसूली के लिए पीथमपुर की प्रज्ञा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड की अचल संपत्ति कुर्क करने के आदेश बुधवार को जारी कर दिए गए। कंपनी पर कर्मचारियों के पीएफ की 18 लाख राशि बकाया थी, फैक्टरी बंद थी। इस पर सहायक भविष्यनिधि आयुक्त वसूली अधिकारी मंगल चौधरी के आदेश पर एरिया इंस्पेक्टर मुकेश सारस्वत ने फैक्टरी परिसर को सील कर दिया। प्रदेश के पीएफ कमिश्नर अजय मेहरा ने कहा- कर्मचारियों की पीएफ राशि जमा नहीं कराने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महालोक अदालत में हाथोहाथ निपटे मामले- विश्वमानवाधिकार दिवस के अवसर ईपीएफओ द्वारा बुधवार को प्रदेश के सभी कार्यालयों में महा लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें सौ से अधिक मामलों का निराकरण किया गया। इसमें करीब 60 मामले प्रदेश के पीएफ कमिश्नर मेहरा ने इंदौर में निपटाए।