पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रवाल समाज 40 लाख की लागत के 350 पलंग देगा

अग्रवाल समाज 40 लाख की लागत के 350 पलंग देगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमवायअस्पताल के कायाकल्प अभियान में शहर के अग्रवाल समाज के 300 परिवार भी भागीदार बनेंगे। संभागायुक्त संजय दुबे के साथ हुई बैठक में समाजबंधुओं ने अस्पताल के लिए करीब 40 लाख की लागत से 350 फाउलर बेड (पलंग) देने का संकल्प लिया। समाज के अन्य परिवार भी अस्पताल की जरूरतों के अनुसार मदद करेंगे।

समाजसेवी विनोद अग्रवाल और प्रेमचंद गोयल की प्रेरणा एवं पार्षद अरविंद बागड़ी की पहल पर संभागायुक्त कक्ष में बैठक हुई। इसमें अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के अध्यक्ष किशोर गोयल, राजेश बंसल, संजय बांकड़ा, रमेश मित्तल, टीकमचंद गर्ग, विष्णु बिंदल, जगदीश अग्रवाल बाबाश्री, प्रहलाद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राम ऐरन आदि मौजूद थे। बागड़ी ने बताया पहले चरण में 350 फाउलर पलंग खरीदकर एमवायएच को दिए जाएंगे।

प्रदेशका सर्वसुविधायुक्त अस्पताल बनाएंगे

बैठकमें बागड़ी ने आश्वस्त किया कि अग्रवाल समाज अपने 300 परिवारों को कायाकल्प अभियान से जोड़कर इसे प्रदेश का सर्वसुविधायुक्त अस्पताल बनाने में भागीदार बनेगा। समाज के सक्षम बंधुओं से संपर्क कर आग्रह किया जा रहा है कि वे पीड़ित मानवता की सेवा के इस यज्ञ में अपनी सामर्थ्य अनुसार सहयोग दें।

अग्रवाल समाज के सदस्य अस्पताल के कायाकल्प अभियान में समाज की भागीदारी की बात करने के लिए संभागायुक्त से मिले।