- Hindi News
- सुपर कॉरिडोर आरओबी की जांच रिपोर्ट 15 दिन में रेलवे को सौंपेंगे
सुपर कॉरिडोर आरओबी की जांच रिपोर्ट 15 दिन में रेलवे को सौंपेंगे
सुपरकॉरिडोर पर बन रहे आठ लेन के रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की फेल गर्डर के सैंपल की जांच बुधवार को आईआईटी मुंबई के एक्सपर्ट ने की। टीम ने रेलवे आईडीए अधिकारी और राइट्स इंडिया के प्रतिनिधियों के साथ मौका मुआयना किया। पूरी प्रक्रिया दस्तावेज देखने के बाद एक्सपर्ट ने कहा कि 15 दिन में वह अपनी रिपोर्ट रेलवे को सौंपेंगे। बाद में उनके द्वारा बताई गई प्रक्रिया से ही रेल पटरियों के ऊपर वाले हिस्से में गर्डर डाली जाएगी।
आईडीए के अधीक्षण यंत्री एसएस राठौर और कार्यपालन यंत्री अनूप ढकेता ने सुबह टीम को पहले जरूरी दस्तावेज दिखाए। इसके बाद मौके पर पहुंचे एक्सपर्ट प्रो. अशोक गोयल ने तकनीक समझी और गर्डर को भी जांचा। इधर, आईडीए अफसर इस कोशिश में हैं कि एक्सपर्ट की मौजूदगी में ही गर्डर डालने का काम हो, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी हो और काम समय पर हो जाए।
जांच के दौरान आईआईटी एक्सपर्ट के साथ रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर अविनाश कुमार, डीईएन राजकुमार एस, सहायक यंत्री राजीव सक्सेना भी मौजूद थे।