पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्क की जमीन पर बनी दुकानें कमरे, निगम ने तोड़े

पार्क की जमीन पर बनी दुकानें-कमरे, निगम ने तोड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सार्वजनिकपार्क की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को बुधवार को नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर हटाया। कुछ लोगों ने कार्रवाई रुकवाने का प्रयास भी किया, लेकिन पर्याप्त पुलिस बल के चलते उनका विरोध बेअसर रहा।

मामला सुदामा नगर ई-सेक्टर का है। यहां प्लॉट नंबर 2327 पर दो दुकानें और कुछ कमरे बन गए थे। तहसीलदार राजकुमार हलधर निगम के भवन अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी के साथ दोपहर 12 बजे वहां पहुंचे अमले ने दोनों दुकानें, अस्थायी शेड कमरे का अवैध निर्माण तोड़ा। चतुर्वेदी ने बताया कि टीएंडसीपी के नक्शे में यहां पार्क दर्शाया गया है।