पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आलू और लहसुन में उतार, प्याज स्थिर

आलू और लहसुन में उतार, प्याज स्थिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आलू और लहसुन में उतार, प्याज स्थिर

व्यापार संवाददाता | इंदौर

आलूमें आवक बड़ने से भाव में 50 पैसे प्रति किलो की मंदी बताई गई। प्याज के भाव सामान्य बने रहे। लहसुन के हलके माल में 2 रुपए प्रति किलो की मंदी बताई गई। राशन का आलू 780 से 840 मीडियम 700 से 800 रुपए रहे। आवक 4000 कट्टे की रही। यूपी का आलू 760 से 821 रुपए रहे और आवक 10 गाड़ी की रही।

प्याज बेस्ट सुपर मोटा 650 से 750 बारीक 300 से 400 एवरेज 500 से 650 रुपए रहे। प्याज की आवक 60 गाड़ी रही। लहसुन बारीक 1400 से 2200 पूना लड्डू 2200 से 2800 सुपर फूल गोला 3000 से 5000 रुपए रहे और आवक 9000 से 1000 बोरी की रही।