पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुमन, अभिन दूसरे दौर में जीते

सुमन, अभिन दूसरे दौर में जीते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुमन, अभिन दूसरे दौर में जीते

इंदौर | बालयुवक मंडल द्वारा आयोजित प्रकाश सोनकर स्मृति इनामी शतरंज स्पर्धा के दूसरे चक्र में मूक बधिर खिलाड़ी सुमन भाम्बू, अभिन पारीख ने रोमांचक जीत दर्ज की। 10 वर्षीय रेटेड खिलाड़ी नित्यता जैन ने सीनियर खिलाड़ी सुधींश को आसानी से हराया। वहीं 10 वर्षीय अविरल तिवारी ने भी सीनियर खिलाड़ी विलियम मसीह के खिलाफ ड्रॉ खेला।

आनंद,उदित, रमीज के अर्धशतक

इंदौर | मध्यप्रदेशने नागपुर में खेले जा रहे बापुना कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच में दिनशां इलेवन के खिलाफ अच्छी शुरुआत की। चार दिवसीय मैच के पहले दिन टॉस जीतकर मप्र ने 87 ओवर में 262 रन बनाए। मप्र की तरफ से तीन अर्धशतक लगे। आनंद सिंह बैस (72), उदित बिरला (58) और रमीज खान (51) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। संक्षिप्तस्कोर : मप्र पहली पारी : 87ओवर में 262 रन (आनंद सिंह बैस 72, उदित बिरला 58, रमीज खान 51, सत्यम चौधरी 23 रन)।

मध्यप्रदेशमें पिकलबॉल की शुरुआत

इंदौर | मप्रमें पिकलबॉल खेल की शुरुआत वैष्णव खेल प्रशाल के इनडोर स्टेडियम में हुई। वैष्णव प्रबंध संस्थान के सहयोग से मप्र पिकलबॉल संगठन ने विगत दिनों एक वर्कशॉप आयोजित की। इसमें ऑल इंडिया पिकल बॉल एसोसिएशन के ऑब्जर्वर अशोक निगम और रेफरी मनोज वारके ने खेल के बारे में जानकारी दी। उद्घाटन प्रो. रमाकांत पात्रा, बलवंत सालुंके की मौजूदगी में हुआ। यह खेल टेनिस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस का मिश्रण है।

ओलिंपियनपप्पू यादव सम्मानित

इंदौर | बृजलालगुरु बाहुबली व्यायामशाला में आयोजित तर्पण महोत्सव के अवसर पर ओलिंपियन पप्पू यादव का शाल-श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर नारायण सिंह यादव, ओमप्रकाश खत्री, अयाज पहलवान भी मौजूद थे। पप्पू यादव चीन में संपन्न यूथ ओलिंपिक गेम्स में भारतीय कुश्ती टीम के मुख्य कोच बनकर गए थे।

िसटी स्पोर्ट्स