- Hindi News
- कमिश्नर ने नूतन स्कूल के प्राचार्य को निलंबित किया
कमिश्नर ने नूतन स्कूल के प्राचार्य को निलंबित किया
इंदौर | शासकीयनूतन हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र मकवानी को संभागायुक्त संजय दुबे ने कर्तव्यों में लापरवाही और उदासीनता बरतने पर निलंबित कर दिया। इस दौरान इनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, इंदौर होगा। आदेश में कहा गया कि शिक्षण संस्थान एवं संकुल में आने वाली संस्थाओं की शैक्षणिक गुणवत्ता पर मकवानी ने कोई ध्यान नहीं दिया। बच्चों का शिक्षण स्तर न्यून पाया गया। पिछले दिनों जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक ने शासकीय नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंदौर और इसके अंतर्गत आने वाली शैक्षणिक संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस दौरान शासकीय नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रसायन की प्रयोगशाला बंद मिली। छात्र गाइड से पढ़ते मिले थे।