सुपर दादी-नानी ने स्टाइल से दिए जवाब
पूरेकॉन्फिडेंस के साथ उन्होंने अपनी यूनिक स्टाइल भी दिखाई। सवालों के जवाब भी दिए। लेकिन ये पार्टिसिपेंट्स कुछ खास थीं। ये थीं नानी और दादी। इन्होंने महिलाओं पर अत्याचार और महंगाई रोकने के सुझाव भी दिए और साथ ही अपने घर-परिवार के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी को भी बताया। बुधवार को प्रीतमलाल दुआ सभागृह में सुपर दादी-नानी कॉम्पीटिशन के पहले चरण के ऑडिशन हुए।
11शहरों की 150 से ज्यादा पार्टिसिपेंट्स
अखिलभारतीय श्वेतांबर जैन महिला संघ द्वारा आयोजित इस कॉम्पीटिशन के ऑडिशन में 11 शहरों की 150 से ज्यादा पार्टिसिपेंट्स ने हिस्सा लिया। इसमें इंदौर सहित उज्जैन, सांवेर, भोपाल, बड़वाह, खंडवा, मंदसौर जावरा, रतलाम और आष्टा से पार्टिसिपेंट्स आई थीं।
बुधवार को प्रीतमलाल दुआ सभागृह में सुपर दादी नानी के पहले चरण में शहर के साथ आसपास के जिलों से भी महिलाएं शामिल हुईं।