- Hindi News
- आट्या पाट्या एवं रॉक बॉल में दोहरी सफलता
आट्या-पाट्या एवं रॉक बॉल में दोहरी सफलता
23वींसबजूनियर आट्या-पाट्या एवं राॅक बाल सीनियर राज्य स्पर्धा चिमनबाग इंदौर में हुई। देवास जिले के खिलाड़ियों ने भाग लेकर दोनों में कांस्य पदक प्राप्त किए। आट्या-पाट्या में सरीन शेख, पलक चौधरी, लतिका चौहान, आयुषी सिंह, सिमरन शर्मा, पायल चौहान, श्रष्टी चौरसिया, मोनिका सिंह चौहान, अनामिकासिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रॉक बाल में आरती भदौरिया, गुलनिशा खान, अल्शीफा कुरैशी, फरद, अबीबा खान, स्नेह ठाकुर, नरेंद्रसिंह ठाकुर, तन्मय मेहता ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम खेल मैदान पर मप्र एथलेटिक्स उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, मनीष सोलंकी उपाध्यक्ष, क्रिकेट कोच, नागेंद्रसिंह राजपूत, राजीव श्रीवास्तव की उपस्थिति में सम्मान किया गया। प्रशिक्षक अर्चना जायसवाल, स्वदेश कटारिया, गौतम परमार, अंकित शर्मा, अमृत गुप्ता थे। जानकारी एसोसिएशन के सचिव ने दी।