- Hindi News
- इंदौर के विशेषज्ञ करेंगे 40+ के पुलिसकर्मियों का मेडिकल चेकअप
इंदौर के विशेषज्ञ करेंगे 40+ के पुलिसकर्मियों का मेडिकल चेकअप
68 घरों की ड्रेनेज लाइन बनेगी, तालाब के गहरीकरण की योजना
देवास| डीआरपीलाइन में 68 और पुलिस आवासगृहों की मरम्मत के लिए 25 लाख रु. की मंजूरी मिल गई है। इसमें किचन, लेटबॉथ सहित अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। ड्रेनेज लाइन से जोड़ने का काम मुख्य रूप से होगा। इसके लिए पीएचक्यू ने देवास के लिए पृथक से यह आवंटन मंजूर किया है। अगले चरण में पुलिस लाइन के तालाब के गहरीकरण की योजना है। एसडीओपी बागली का नया भवन बनाने को भी मंजूरी मिली है।
गंदगीफैलाने पर कार्रवाई के संकेत
पुलिसलाइन की दशा बदलने को लेकर हो रहे कार्यों के अलावा स्टाफ से भी सहयोग की उम्मीद की जा रही है। संकेत दिए गए हैं कि यदि पुलिस लाइन में कोई गंदगी फैलाता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।
भास्कर संवाददाता | देवास
लगातारइवेंट ड्यूटी और लॉ एन आर्डर के चलते पुलिसकर्मी अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाए हैं। एक साल में तीन चुनाव संपन्न कराए हैं। अब पुलिस विभाग ने अपनी मैदानी टीम की सेहत परखने का फैसला किया है। जिले में 40 उससे अधिक उम्र के पुलिस अफसर, जवानों का मेडिकल चेकअप कराया जाएगा। एक उम्र के बाद सेहत पर ध्यान नहीं दे पाने से कई पुलिसकर्मी ब्लड प्रेशर, डाइबिटीज अन्य बीमारियों की गिरफ्त में है। चेकअप के लिए जल्द ही पुलिस लाइन देवास में एक कैम्प लगाया जाएगा। पुलिस विभाग ने 300 ऐसे अफसर, जवानों को चिह्नित किया है जिनका हेल्थ चेकअप अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। इसके लिए इंदौर के सीएचएल और बाम्बे हॉस्पिटल के डॉक्टर्स को बुलाने के लिए चर्चा की जा रही है। देवास के डॉक्टरों की टीम से भी कैम्प में मदद ली जाएगी। एसपी अभयसिंह ने बताया 19 दिसंबर को हेल्थ कैम्प प्रस्तावित है। चूंकि विभिन्न कारणों के चलते पुलिसकर्मी स्वत: अपने सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, यह उनकी प्राथमिकता में रहता है, इसके चलते यह विशेष कैम्प लगवाया जा रहा है।
बच्चोंगर्भवतियों का कैम्प भी
इनकेअलावा पुलिस परिवारों के बच्चों का वेक्सीनेशन, गर्भवती महिलाओं का हिमोग्लोबिन टेस्ट भी कराया जाएगा। इसके लिए विस्तृत रूप रेखा तैयार कर ली गई है। कैम्प में जिलेभर से पुलिस कर्मचारियों को बुलाया जाएगा। उपचार आवश्यक सलाह दी जाएगी।