यशवंतराव स्कूल को 8 स्वर्ण
इंदौर | महाराजायशवंतराव स्कूल के छात्रों ने उम्दा प्रदर्शन कर राज्यस्तरीय कराटे, नानजूडो, किक बॉक्सिंग स्पर्धा में 8 स्वर्ण, 4 रजत 2 कांस्य पदकों के साथ कुल 14 पदक हासिल किए। स्पर्धा में स्कूल का प्रतिनिधित्व रजत धाबुलकर, कृष्णकांत वाघमारे, निखिल सैनी, प्रतीक गवते, कृपासिंह चौहान, वैभव मिडगे, जय ठेपे, चैतन्य कातोरे, संदीप परमार, मुकुल सोलंकी, शुभम वाधवानी, हिमांशु खजूरिया प्रथम होलकर ने किया।