पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिका, एमरल्ड सेमीफाइनल में

सिका, एमरल्ड सेमीफाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेसं. इंदौर | मेजबानसिका स्कूल, एमरल्ड हाइट्स इंदौर, कैम्ब्रिज इंटरनेशनल अमृतसर, सिबा इंटरनेशनल संगरूर, एमिटी पुष्पविहार, सेंट मेरी दिल्ली, डीएवी अमृतसर, विद्यासागर स्कूल इंदौर के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन के साथ यहां खेली जा रही सीबीएसई राष्ट्रीय एरोबिक्स स्पर्धा में टीम इवेंट्स के अंडर-14 और अंडर-19 आयु समूह के सेमीफायनल राउंड में जगह बनाई। स्पर्धा का समापन पुरस्कार वितरण गुरुवार को दोपहर 3 बजे सीबीएसई के ज्वाइंट डायरेक्टर पुष्कर वोहरा के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा।

परिणाम: सेमीफाइनलराउंड में पहुंचने वाली अन्य टीमें : अंडर-14 वर्ष : डीएवी संगरूर, डीएवी पुष्पगिरी, ध्रुव एकेडमी। अंडर-19 वर्ष : कारमेल कान्वेंट भोपाल, डीएवी संगरूर, डीएवी दिल्ली, स्कूल ऑफ स्कालर्स अमरावती, डीएवी अमृतसर, एमिटी पुष्पविहार। अंडर-19 बालक वर्ग व्यक्तिगत के फाइनल में पहुंचे : कोमल बेनीवाल, अक्षता श्रीवास्तव, आयुषी चौधरी, रीत कौर सलूजा, इशिका सिंधु, मृणाल भोंसले।