अंकिता और रेणु अगले दौर में
इंदौर | मध्यप्रदेशपश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर क्षेत्र के तत्वावधान में शुरू हुई अंतर क्षेत्रीय महिला खेलकूद स्पर्धा में इंदौर की अंकिता माहेश्वरी ने कैरम तथा जबलपुर की रेणु तिवारी ने बैडमिंटन के अगले दौर में प्रवेश किया। इससे पूर्व स्पर्धा का शुभारंभ इंदौर क्षेत्र के मुख्य अभियंता दिनेश गंगराड़े के आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम का संचालन वैभवी माने ने किया।
परिणाम : टेबल टेनिस- रोहिणी व्यास विवि सपना परिहार, नीता श्रीवास्तव विवि रूपा कनोजिया, लता एंथोनी विवि डोली राजपूत, संगीता रजक विवि शिंदे, लता एंथोनी विवि नीता श्रीवास्तव। कैरम- अंकिता विवि दिव्या, विविधा विवि रेणु शर्मा। बैडमिंटन- रेणु तिवारी विवि प्रियंका नामदेव, चित्रा विवि रवीना।