एक्यूरेट बास्केट से झोली में जीत...
एक्यूरेट बास्केट से झोली में जीत...
इंदौर :डेलीकॉलेज की एनुअल प्राइज़ गिविंग सेरेमनी में बुधवार को स्टूडेंट्स के लिए हॉकी और बास्केटबॉल मैच हुआ। बनेरा कप हॉकी मैच के साथ बॉयज़ एंड गर्ल्स के लिए बास्केटबॉल मैच हुआ। ओल्ड डेलियन कमिटी मेम्बर हर्ष सुमैया ने बताया कि मैच ओल्ड डेलियंस के साथ स्टाफ के लिए भी हुआ। शाम 4 से 5 बजे तक हुए मैच के बाद क्विज़ कॉम्पीटिशन हुई। इसमें एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स, स्पोर्ट्स और कॉर्पोरेट से रिलेटेड सवाल हुए। रैपिड फायर राउंड भी हुआ।