बाइक सर्विसिंग को लेकर शोरूम में तोड़फोड़
बाइक सर्विसिंग को लेकर शोरूम में तोड़फोड़
देवास | शहरमें लालू कन्हैयालाल नि. एमजीएच कॉलोनी से आरोपी दिनेश ने साथ बैठकर शराब नहीं पीने की बात पर मारपीट की। बरोठा क्षेत्र के डबलचौकी गांव में जगदीश चिंतामणी नि. अखेपुर से आरोपी नरेंद्र ताराचंद नि. सिवनी (इंदौर) ने बाइक की सर्विसिंग कराने की बात पर शोरूम में तोड़फोड़ कर नुकसान किया। मारपीट भी की। कन्नौद क्षेत्र में मान खां नि. बाजनीखुर्द से आरोपी अनवर खां ने रुपए लेनदेन की बात पर मारपीट की। कन्नौद क्षेत्र में दिनेश भुंजीलाल नि. बरवई खेड़ा से आरोपी सद्दा मेहबूब एक अन्य नि. चुनाभट्टी-खातेगांव ने अभद्रता कर लकड़ी से मारपीट की। धमकी भी दी। केस दर्ज किए हैं।