पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक चालक काे रौंदा, गुस्साई भीड़ ने फूंका ट्रक

बाइक चालक काे रौंदा, गुस्साई भीड़ ने फूंका ट्रक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइक सवार की मौत से गुस्साई भीड़ ने ट्रक को आग लगा दी।

खातेगांव. हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।

दीपगांव-कुसमानिया मार्ग पर हादसा, काका की हालत गंभीर

भास्करन्यूज | खातेगांव

दीपगांव-कुसमानियामार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की प|ी काका घायल हो गए। गुस्साई भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। पुलिस ने मोर्चा संभालकर भीड़ को तितरबितर किया और दमकल की मदद से लपटों पर काबू पाया। हादसा बुधवार करीब दो बजे गोपालपुर-रतनपुर के बीच (भंवरियादेह) हुआ। घायल काका की हालत गंभीर है जिन्हें इंदौर रेफर किया है।

पुलिस के अनुसार दोपहर में बाइक (एमपी 41एमजी 2134) से भंवरसिंह कुम्हारसिंह बारेला नि. गोपालपुर (30), प|ी दुर्गाबाई (28) चाचा रावसिंह बाज्या बारेला नि. पलासी (36) के साथ रतनपुर से गोपालपुर लौट रहे थे। हरणगांव से कुसमानिया तरफ जा रहे ट्रक (एमपी09एचजी7186) ने सामने से बाइक को टक्कर मारी। भंवरसिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई। चाचा रावसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एम्बुलेंस से इंदौर भेजा गया। प|ी दुर्गा को भी मामूली चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही एकत्रित हुए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। दमकल बुलाकर लपटों पर काबू पाया गया। खातेगांव से टीआई तहजीब काजी, एसआई संजय उईके, एएसआई जेएस परमार मौके पर पहुंचे भीड़ को तितरबितर किया। पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए खातेगांव ले जाया गया। एसडीएम अशोक व्यास ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी।