- Hindi News
- बाबूलालजी कितनी उम्र हो गई आपकी : शाह गौर बोले सर, अभी तो 84 साल का ही हूं
बाबूलालजी कितनी उम्र हो गई आपकी : शाह गौर बोले - सर, अभी तो 84 साल का ही हूं
इंदौरदौरे के बाद भोपाल आए शाह के पैर में फ्लाइट से उतरते समय चोट भी लग गई। राजाभोज के इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा की नर्स ने वीआईपी लाउंज में जाकर मरहम-पट्टी की।
मप्रमें सब अच्छा है - शाह
एयरपोर्टपर शाह ने मीडिया के सवालों के जवाब नहीं दिया। चलते-चलते जब उनसे मप्र के राजनीतिक हालातों पर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा-‘मप्र में सब अच्छा है।’ और किसी सवाल का उन्होंने जवाब नहीं दिया।
भास्कर न्यूज | भोपाल
उम्रके आधार पर भाजपा के वरिष्ट नेताओं को सक्रिय कमेटी से हटाकर मार्गदर्श्खवाले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भोपाल में गृहमंत्री बाबूलाल गौर से उनकी उम्र पूछ कर कुछ ऐसे ही संकेत दिए।
बिना पूर्व घोषित कार्यक्रम के शनिवार को भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पहुंचे शाह से गृहमंत्री बाबूलाल गौर भी मिलने पहुंचे। शाह प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के साथ इंदौर से भोपाल आए थे। वीआईपी लाउंज में गौर का जैसे ही शाह से सामना हुआ, शाह ने बिना औपचारिकता निभाए पूछ लिया - ‘बाबूलाल जी कितनी उम्र हो गई आपकी?’ शाह का यह पूछना था कि गौर कुछ असहज हो गए। फिर हंसते हुए बोले- सर, अभी तो 84 साल ही हुए हैं।
शाह ने जब यह सवाल किया तब लाउंज में उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता समेत सांसद विधायक मौजूद थे। शाह ने फिर गौर से उपचुनाव के नतीजों पर भी बात की। गौर ने बताया कि पानीपत और सोनीपत के दौरे से लौटा हूं। स्थिति बहुत अच्छी है। बाद में ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में आयु पूछे जाने की पुष्टि करते हुए गौर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें अब नासिक प्रचार पर जाने के लिए कहा है।