पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतिम समय पर झोंकी ताकत तीन पंचायतों में आई काम

अंतिम समय पर झोंकी ताकत तीन पंचायतों में आई काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौरकी आठ नगर पंचायतों के परिणामों की समीक्षा होने लगी है। राऊ में भले ही कांग्रेस करीब चार हजार वोट के अंतर से हारी हो, लेकिन सांवेर, देपालपुर और हातोद में कांग्रेसियों की मेहनत आखिरी समय में काम कर गई। सांवेर में कांग्रेस के आम कार्यकर्ता को पहले अपने ही प्रत्याशी पर संशय था। हालांकि पूर्व विधायक तुलसी सिलावट के साथ लगी टीम ने अंत में कांग्रेस को कायम रखा। यहां पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू के समर्थकों ने भी पार्टी का साथ दिया और यही साथ कांग्रेस को विधानसभा की हार से उबार पाया। इसी तरह देपालपुर और हातोद में कांग्रेस की वापसी भाजपा के लिए नई चुनौती के रूप में सामने आई है। हातोद में भाजपा की हार चौंकाने वाली है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की जीत का कारण यहां भाजपा की फूट रही। देपालपुर में कांग्रेस का कब्जा था, जो कायम रहा। भाजपा ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद तय किया था कि इन दोनों पंचायतों में अब अच्छी जीत मिलेगी। हालांकि भाजपा के ही नेता इसे लेकर अलग-अलग कारण गिना रहे हैं। कांग्रेस में पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल और युवा नेता विशाल पटेल भले ही एक साथ सामने आएं हों, लेकिन अपने-अपने क्षेत्र में जुटे रहे। शायद इसी के चलते देपालपुर में कांग्रेस सीट बचा पाई।