- Hindi News
- चाकू चलाने वाले बदमाशों का भी रिकॉर्ड बनाओ : डीआईजी
चाकू चलाने वाले बदमाशों का भी रिकॉर्ड बनाओ : डीआईजी
इंदौर| प्राणघातकहमले और चाकूबाजी करने वाले आरोपियों का भी रिकॉर्ड मेंटेन किया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल चोरी के मामलों की भी तत्परता से जांच की जाए।
यह निर्देश डीआईजी राकेश गुप्ता ने सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में हुई बैठक में दिए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले एरोड्रम, एमआईजी, विजय नगर के विवेचकों को सजा देने का भी आदेश दिया। इसके साथ बोले प्रकरण की जांच फौरी तौर पर की जाए। लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी। बैठक में बचपन बचाओ आंदोलन को लेकर भी चर्चा हुई और लापता बच्चों को ढूंढने के निर्देश दिए गए।