पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल जाने के लिए खड़े बुजुर्ग की अंगूठी उतरवा ली

अस्पताल जाने के लिए खड़े बुजुर्ग की अंगूठी उतरवा ली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजयनगर क्षेत्र में भी नकली पुलिस बनकर बदमाशों ने 80 साल के वृद्ध से दो सोने की अंगूठी उतरवा ली। विजय नगर पुलिस के अनुसार वारदात रामजी लाल पिता लक्ष्मीनारायण पाराशर (80) निवासी स्कीम नंबर 54 के साथ हुई। वे घर के बाहर बेटे के साथ अस्पताल जाने के लिए खड़े थे। इसी दौरान एक बदमाश आया और बोला कि हम पुलिस वाले हैं, आपको साहब बुला रहे हैं। वृद्ध ने जाने से मना किया तो एक बदमाश उनका हाथ पकड़कर साथ ले गया। वहां पहले से ही दो बदमाश खड़े थे। उन्होंने बुजुर्ग की 9 ग्राम की दो सोने की अंगूठी उतरवाकर पुड़िया में रख दी। वृद्ध ने पुड़िया खोली तो उसमें अंगूठी की जगह कुछ और ही सामान रखा था। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।