- Hindi News
- मैं अच्छी बीवी, बहू और मां नहीं बन पाई, जान दे रही हूं...
मैं अच्छी बीवी, बहू और मां नहीं बन पाई, जान दे रही हूं...
अहिरखेड़ीनिवासी महिला ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति उसे बुलाने पहुंचा तो स्टोर रूम की खिड़की से महिला फंदे पर लटकी मिली। महिला के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने खुद के द्वारा यह कदम उठाने की बात लिखी है।
राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार मृतका 30 वर्षीय दीपिका पति संतोष गोस्वामी थी। संतोष इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। उसके दो बच्चे कार्तिक (5) वैभवी (ढाई साल) हैं। दीपिका सुबह चार बजे ही उठ गई थी। उसने चाय-नाश्ता बनाया और ऊपरी मंजिल पर जाने का बोलकर गई। काफी देर तक वह नहीं आई। इधर, वैभवी कमरे में रोने लगी तो संतोष की नींद खुली। संतोष दीपिका को तलाशते हुए स्टोर रूम पहुंचा। काफी देर तक गेट खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया तो उसने खिड़की से झांककर देखा, जहां दीपिका फंदे पर लटकी थी। उसने तुरंत गेट तोड़कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
आत्महत्या के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं
दीपिकाके पास मिले सुसाइड नोट में लिखा है- मैं अपने होश हवास में बयान लिखती हूं मैं आत्महत्या की जिम्मेदार खूद हूं। मेरे मरने के बाद परिवार को परेशान नहीं किया जाए, मेरे सास-ससुर बहुत अच्छे हैं। मैं एक अच्छी बहू, बीवी और मां नहीं बन सकी। उमा मेरे बच्चों का ध्यान रखना। पुलिस ने एमवाय अस्पताल में उसका पोस्टमॉर्टम करवाया।