- Hindi News
- जुलवानिया फाटे के पास बाइक भिड़ी, इंदौर के युवक की मौत
जुलवानिया फाटे के पास बाइक भिड़ी, इंदौर के युवक की मौत
बड़वानीजिले में जुलवानिया फाटे के पास एबी रोड पर सोमवार सुबह 10 बजे दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। इसमें एक युवक इंदौर का और दो ठीकरी के हैं। एक युवक घायल हो गया।
इंदौर से रही बाइक और सामने रही बाइक की भिड़ंत हो गई। इंदौर से धुलिया जा रहे बाइक सवार इंदौर निवासी मनीष पिता जगदीश गौर (30) की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा कनि पिता नरेंद्र सूर्यवंशी घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार सैगवाल ठीकरी निवासी लखन पिता हरिराम (30) पीछे बैठा नैसपुरा फलिया निहाली निवासी मेंदा पिता नकला चारण घायल हुए। इन्हें एंबुलेंस से जुलवानिया अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान लखन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर घायल मेंदा को बड़वानी रैफर किया गया। बड़वानी पहुंचने से पहले उसकी भी मौत हो गई।