पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईडीए मार्च में परिवहन विभाग को सौंप देगा नया आरटीओ भवन

आईडीए मार्च में परिवहन विभाग को सौंप देगा नया आरटीओ भवन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवहनविभाग को बदहाल दफ्तरों से जल्द मुक्ति मिलेगी। नायता मुंडला में बन रहे नए आरटीओ भवन को आईडीए मार्च में परिवहन विभाग को सौंप देगा। इसके बाद तुरंत दोनों कार्यालयों को वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। परिवहन उपायुक्त और आरटीओ ने सोमवार को आईडीए अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण भी किया।

नायता मुंडला में 12 एकड़ जमीन पर साढ़े 18 करोड़ की लागत से आरटीओ कार्यालय बन रहा है। आईडीए इसे बना रहा है। 18 सितंबर 2013 को इसका भूमिपूजन किया गया था। शुरू में टारगेट रखा गया था कि जुलाई में केसरबाग रोड और विजय नगर स्थित कार्यालय को वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा, परंतु काम पूरा नहीं हुआ। सोमवार को परिवहन उपायुक्त एमएस कनोड़िया और आरटीओ एमपी सिंह ने आईडीए अधिकारियों के साथ उसका निरीक्षण किया। आरटीओ ने बताया लगभग 80 प्रतिशत काम हो चुका है। आईडीए अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मार्च 2015 तक उसे पूरा करके विभाग को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके तुरंत बाद हम दोनों कार्यालयों को वहां शिफ्ट कर देंगे। उन्होंने बताया वहां परिवहन उपायुक्त के कार्यालय की अलग से व्यवस्था नहीं है। आर्किटेक्ट को इसकी व्यवस्था करवाने के निर्देश देते हुए स्थान भी तय किया।

नायता मुंडला में नए आरटीओ भवन का 80 फीसदी काम हो चुका है।