- Hindi News
- कलेक्टोरेट के सांख्यिकी अधिकारी दुर्घटना में घायल
कलेक्टोरेट के सांख्यिकी अधिकारी दुर्घटना में घायल
इंदौर|जूनी इंदौरओवर ब्रिज पर रविवार देर रात सड़क हादसे में कलेक्टोरेट के सांख्यिकी अधिकारी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार अशोक पिता नानक राम ज्ञान वानी(51) निवासी शिवमपुरी कॉलोनी महाकाल के दर्शन करने उज्जैन गए थे। वहां से इंदौर लौटे और ऑफिस से अपनी एक्टिवा उठाकर घर रहे थे, तभी ब्रिज पर पीछे से तेज रफ्तार आए एक अन्य वाहन चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी और वे वहीं बेहोश हो गए। जूनी इंदौर पुलिस के दो जवानों ने उन्हें आनंद हॉस्पिटल में भर्ती किया।