पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली बिलों के विरोध में प्रदर्शन किए बिना ही लौटे कांग्रेसी

बिजली बिलों के विरोध में प्रदर्शन किए बिना ही लौटे कांग्रेसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों को नहीं मिल रहा यूरिया, कांग्रेस करेगी घेराव

इंदौर। मूसाखेड़ी,डेली कॉलेज विद्युत उपकेंद्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं को मनमाने बिल थमाए जा रहे हैं। इसे लेकर ब्लॉक कांग्रेस 12 के अध्यक्ष अरविंद बागड़ी के नेतृत्व में 200 से ज्यादा लोग सोमवार को प्रदर्शन करने पहुंचे। पुलिस ने यह कहते हुए उन्हें लौटा दिया कि शहर में धारा 144 लागू है।

बागड़ी ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनके वार्ड एवं ब्लॉक 12 के अनेक बिजली उपभोक्ता मनमाने बिलों की शिकायतें लेकर रहे थे। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली विभाग ने जबसे अपने कर्मचारियों को बकाया वसूली पर तीन प्रतिशत प्रोत्साहन राशि देने का आदेश लागू किया है, मनमाने बिल रहे हैं। पुलिस द्वारा प्रदर्शन से रोकने के बाद बागड़ी के साथ दिनेश कुशवाह, रवि यादव, मोनी पाल एवं नारायण बैरागी विद्युत कार्यालय के अंदर गए और ज्ञापन सौंपा। बाहर आकर उन्होंने प्रदर्शनकारियों से हाथ जोड़कर क्षमा मांगते हुए कहा कि धारा 144 लागू है, इसलिए प्रदर्शन नहीं होगा। तब प्रदर्शनकारियों ने ही सवाल उठाए कि भाजपा के नेता और विधायक खुलेआम सैकड़ों लोगों के साथ आपके द्वार अभियान चला रहे हैं, भाजपा कार्यालय पर जश्न मना रहे हैं, सड़कों पर जुलूस निकाल रहे हैं और हम गरीब लोग बिजली के बड़े बिलों की ज्यादती के खिलाफ अपनी आवाज भी नहीं उठा सकते?