पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उज्जैन निगम के स्टोर कीपर की संपत्ति राजसात होगी

उज्जैन निगम के स्टोर कीपर की संपत्ति राजसात होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैननगर निगम के स्टोर कीपर नरेंद्र देशमुख की एक करोड़ 42 लाख रुपए की अनुपातहीन संपत्ति राजसात होगी। राज्य सरकार की अनुमति के बाद लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने इंदौर की विशेष अदालत में आवेदन पेश कर दिया।

लोकायुक्त पुलिस ने 7 दिसंबर 2012 को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी देशमुख के उज्जैन में गोवर्धनधाम नगर स्थित निवास पर छापा मारकर एक करोड़ 59 लाख रु. की अनुपातहीन संपत्ति पकड़ी थी। सोमवार को विशेष न्यायाधीश अवनींद्रकुमार सिंह के समक्ष विशेष अदालत के नियुक्त वरिष्ठ विशेष लोक अभियोजक आरएन भार्गव ने आवेदन पेश किया।

इसमें कहा गया कि देशमुख की नियुक्त 14 जनवरी 1980 को हुई थी। उसने वेतन के रूप में अब तक 16 लाख 63 हजार 923 रु. प्राप्त किए। अत: वेतन की राशि कम करके बाकी 1.42 करोड़ रुपए की संपत्ति राजसात की जाए। अदालत ने आवेदन स्वीकार करते हुए आरोपी को जवाब देने के लिए 8 जनवरी 2015 की तारीख तय की।