पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट आदेश के बाद भी निगम नहीं दे रहा सफाई व्यवस्था पर ध्यान, धरने पर याचिकाकर्ता

कोर्ट आदेश के बाद भी निगम नहीं दे रहा सफाई व्यवस्था पर ध्यान, धरने पर याचिकाकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोर्टआदेश के बाद 3 दिन में ट्रेचिंग ग्राउंड की जांच और तीन माह में शहर के सफाई सिस्टम पर काम करने के आदेश के बाद भी निगम नहीं जागा है। जनसुनवाई में कोर्ट आदेश की प्रति लेकर पहुंच चुके याचिकाकर्ता किशोर कोडवानी की वहां भी सुनवाई नहीं हुई, तो वे सोमवार को निगमायुक्त कक्ष के सामने धरने पर बैठ गए। उनका कहना है अब निगम कोर्ट का भी कहा माने तो क्या करें, विरोध हमारा अधिकार है। यह तब तक जारी रहेगा जब तक निगमायुक्त इस पर आगे काम नहीं करते। सुबह कोडवानी जैसे ही धरने पर बैठे सफाईकर्मी संघ के नेता महेश गौहर ने उन्हें घेर लिया। गौहर सहित अन्य कर्मचारियों का आरोप था कि कोडवानी ने कोर्ट में दलील दी है कि 365 दिन काम होना चाहिए। ऐसे में सफाईकर्मी के जीवन का क्या? एक मई को तो मजदूरों की भी छुट्टी रहती है। इन्हें विरोध करना है तो एटूजेड कंपनी का करें, जो लापरवाही करती है। हमारा विरोध क्यों? इस पर कोडवानी का कहना था मैंने सिस्टम बदलने की बात कही है, सफाईकर्मियों पर किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। इधर, निगमायुक्त सोमवार को दिल्ली में थे, इसलिए दूसरे अफसरों से भी कोडवानी की चर्चा नहीं हुई। रात तक वे धरने पर बैठे थे। उनका कहना था अपर आयुक्त ने मंगलवार दोपहर 3 बजे इस मामले में बैठक बुलवाई है, तब तक मैं धरना जारी रखूंगा।

नगर निगम मेंे धरने पर बैठे कोडवानी