पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला को पांच लाख और कार के लिए किया प्रताड़ित

महिला को पांच लाख और कार के लिए किया प्रताड़ित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदननगर क्षेत्र की एक महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत की है। उसका आरोप है पति सास-ससुर उसे पांच लाख रुपए टवेरा कार के लिए शारीरिक मानसिक रूप से यातनाएं दे रहे हैं।

चंदन नगर पुलिस के अनुसार निदा पठान ने पति अब्दुल मुसब्बीर खान, ससुर उमर फारूख और सास फिरोजा बी निवासी नंदन नगर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया वर्ष 2012 में उनकी शादी हुई थी। महिला ने कहा- पति, सास-ससुर शादी के बाद से उससे पांच लाख रुपए और टवेरा कार की मांग कर रहे थे। वे दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। शादी के वक्त महिला के परिवार ने ससुराल वालों को कार दी थी, लेकिन वह उन्हें छोटी लग रही थी। लगातार प्रताड़नाओं से तंग आकर महिला अपने मायके गुना चली गई थी। उसने जामनेर थाने में केस दर्ज कराया, जिसके बाद चंदन नगर पुलिस को शून्य पर केस डायरी भेजी गई। इधर, महिला के परिवार का कहना है अब्दुल एक निजी कॉलेज में कम्प्यूटर ऑपरेटर है, जबकि ससुर एग्रीकल्चर विभाग में बाबू के पद पर है।