- Hindi News
- रहवासियों ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
रहवासियों ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
एरोड्रमथाना क्षेत्र के द्वारकाधीश कॉलोनी में मंगलवार को रहवासियों ने एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। मकान में संदिग्ध गतिविधियों के बाद लोगों को शक हुआ जिसके बाद एकजुट होकर धावा बोल दिया। मकान के अंदर उन्हें कुछ युवक युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। इस दौरान युवक भाग निकले। जो पकड़ में आए उनकी पिटाई की और कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने दो युवतियों सहित छह को गिरफ्तार किया है।
द्वारकाधीश कॉलोनी में रहने वाले विश्वनाथ सिंह ने बताया बीते कुछ दिनों से एक मकान में अवैध गतिविधि संचालित हो रही थी। घटना के बाद लोगों ने युवक-युवतियों से पूछताछ की तो जवाब भी नहीं दे पाए। जिन दो युवतियों को पकड़ा है, उनमें एक की गोद में बच्चा भी था। रहवासियों ने बताया कुछ दिन पहले ही उस मकान में कुछ युवक किराए पर रहने आए थे। उसके बाद से उनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी। लोगों ने बताया सूचना देने के लगभग एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवतियों को ले गई। अखिलेश पिता मोहनलाल पुरोहित 28 साल निवासी काशीबाग कॉलोनी, दीपक पिता गोपालकृष्ण चितले 28 साल निवासी धार, आनंद पिता बाबूसिंह 27 साल निवासी धार, मोनू पिता कांतिलाल जैन 29 निवासी सोमानी नगर को पकड़ा गया है।
सेक्स रैकेट में पकड़े गए युवक।