- Hindi News
- 26 को आईडीए संचालक मंडल करेगा स्कीम 54 के प्लॉटों पर चर्चा
26 को आईडीए संचालक मंडल करेगा स्कीम 54 के प्लॉटों पर चर्चा
इंदौर|स्कीम 54,पीयू-4 में शहर के चाय और होलसेल किराना व्यापारियों को आवंटित प्लॉटों में मिली गड़बड़ के बाद आईडी बोर्ड द्वारा गठित कमेटी की बैठक 26 सितंबर को होगी। इसमें प्लॉटों के आवंटन में गड़बड़ी के बाद मौका-मुआयना संबंधी रणनीति भी बनेगी, ताकि इन पर लीज निरस्ती या आवंटन रद्द करने संबंधी फैसला हो सके। चेयरमैन शंकर लालवानी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया बैठक में सदस्यों से चर्चा कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।