- Hindi News
- पांच लाख सितारों से सजेगी माता की दो किमी लंबी चुनरी
पांच लाख सितारों से सजेगी माता की दो किमी लंबी चुनरी
गोमाता की रक्षा के संकल्प को लेकर 28 सितंबर को सुबह 10 बजे बड़ा गणपति से बिजासन माता मंदिर तक चुनरी यात्रा निकलेगी। 2 किमी लंबी चुनरी पांच लाख सितारों से सजेगी। यात्रा में शामिल भक्तों को गो-रक्षा का संकल्प भी दिलवाया जाएगा।
यात्रा आयोजक और विधायक सुदर्शन गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया माता बिजासन को चढ़ने वाली चुनरी को सूरत (गुजरात) के कारीगरों ने बनाया है। चुनरी में 5 लाख से अधिक सितारे लगाए जा रहे हैं। 28 सितंबर को सुबह सुबह दस बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद चुनरी यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा अग्रसेन चौराहा, रामचंद्र नगर चौराहा, तिरुपति नगर चौराहा, शिक्षक नगर, कालानी नगर चौराहा, विद्याधाम मंदिर, बी.एस.एफ. से एरोड्रम होते हुए बिजासन माता मंदिर पहुंचेंगी। यात्रा में प्रमुख रूप से लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन शामिल होंगी। साथ ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, संगठन महामंत्री अरविंद मेनन, शैलेंद्र बरूआ, कैलाश विजयवर्गीय भी रहेंगे। यात्रा के लिए 2 महीने से बैठकों का दौर और लगातार संपर्क चल रहे हैं।
दोहजार से अधिक रक्षक संभालेंगे व्यवस्था
यात्रामें दो हजार से अधिक रक्षक चुनरी यातायात की देखरेख करेंगे, ताकि ट्रैफिक जाम नहीं हो। इसलिए डिवाइडर के एक भाग पर यात्रा चलेगी।