- Hindi News
- आइडिया का डिस्ट्रीब्यूटर दो रिटेलर गिरफ्तार
आइडिया का डिस्ट्रीब्यूटर दो रिटेलर गिरफ्तार
जेलमें कैदियों द्वारा मोबाइल चलाने और उनसे धमकी देने के मामले में क्राइम ब्रांच ने बुधवार को आइडिया कंपनी के दो रिटेलर एक डिस्ट्रीब्यूटर को गिरफ्तार किया। इस मामले में कंपनी के उन अफसरों को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया जाएगा, जिन्होंने दस्तावेज वेरिफाई किए बिना सिम एक्टिवेट कर दी।
क्राइम ब्रांच ने बताया भदौरिया गैंग के सदस्य पंकज खरात ने सेंट्रल जेल से व्यापारी यश खत्री को जेल में सामान पहुंचाने के लिए धमकाया था। जांच में पता चला कि सिम छापड़ा (खरगोन) निवासी पंकज पिता जगदीश के नाम से थी। पुलिस पंकज तक पहुंची तो उसने बताया कि इंदौर सब्जी मंडी में उसका पर्स गिर गया था। उसमें आईडी प्रूफ और फोटो थे। पंकज खरात के साथियों ने इसके आधार पर रिटेलर दीपक सालवी निवासी प्रजापत नगर से सिम खरीदी थी। दस्तावेज वेरिफाई किए बिना दीपक ने डिस्ट्रीब्यूटर चंद्रशेखर को भेजे। उसने अपनी सील लगाकर दस्तावेज कंपनी में सिम एक्टिवेट करने के लिए भेजे। पुलिस ने दीपक और चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया।
क्राइम ब्रांच ने विदुर नगर के रिटेलर बालकिशन पिता रामकिशन सोनी को भी गिरफ्तार किया। उसने राजेंद्र पिता रघुनाथ निवासी ऋषि पैलेस के आईडी प्रूफ की जांच किए बिना सिम जारी की थी। यह सिम सेंट्रल जेल पहुंची और वहां से कैदियों ने कॉल किए।