पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोमल के घावों का जिम्मेदारकौन ?

कोमल के घावों का जिम्मेदारकौन ?

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर कीपहल पर कोमल को न्याय दिलाने आगे आई 12 सहेलियां, पुलिस को दी कई अहम जानकारियां

\\\"रिश्वत मत लेना, सख्ती से पूछो, सब बताएगा\\\'

भास्कर संवाददाता | इंदौर. मौतसे संघर्ष कर रही कोमल गुप्ता को न्याय दिलाने के लिए उसकी सहेलियां बुधवार को खुलकर सामने गईं। ‘भास्कर’ की पहल पर कोमल की 12 सहेलियों ने कहा- हम आईजी को पूरी बात बताएंगे। भास्कर ने आईजी को कॉल किया। उन्होंने तुरंत एएसपी सिमाला प्रसाद को भेजा। प्रसाद ने उनसे देर तक बात की। कोमल के पति मनोज के बारे में कई चौंकाने वाली बातें बताई। ये बातें उन्हें कोमल ने बताई थी। इन महिलाओं ने जोर देकर कहा-पुलिस रिश्वत लेकर मामले को खत्म करे। हम खुद को दांव पर लगाकर सामने आए हैं। इसकी रिपोर्ट वे गुरुवार को आईजी विपिन माहेश्वरी को सौपेंगी।

पता करो मांडू की होटल में क्या हुआ था

एकबात और है। उसका पता लगाएं तो नई जानकारी सामने सकती है। हमें पता चला है कि तीन साल पहले मांडू की एक होटल में कुछ पंगा हुआ था। उस वक्त की कहानी का पता लगा लिया तो एक और चेहरा सामने जाएगा।

नोट हिंदी में, पर वह गुजराती में लिखती थी

एकअन्य सहेली ने कहा- कोमल तो गुजराती में लिखती थी। हिंदी ज्यादा अच्छे से नहीं लिख पाती थी। सुसाइड नोट की हिंदी अच्छी है जो सवाल खड़े करती है। एक दिन पहले भी नहीं लग रहा था कि ऐसा कुछ करेगी। पेज2 भी पढ़ें

सहेली-1 :वह रिवॉल्वर पकड़ ही नहीं सकती थी

कोमलरिवॉल्वर पकड़ ही नहीं सकती थी। नाम की ही तरह कोमल थी। उसे प्रताड़ित करने वाले को छोड़ा तो बड़ा अन्याय होगा। वह तो पुलिस को पैसा खिला देंगे, अब आप लोगों पर सारा भरोसा है पैसे मत खाना। मनोज गुप्ता को पकड़ो, सख्ती से पूछो सब बताएगा। कोमल को न्याय दिलाना।

सहेली-2:डिलीवरी के वक्त छोड़ दिया था अकेला

घटनाके एक दिन पहले कोमल ने बताया था कि डिलीवरी हुई थी तो आठ दिन बाद ही सास चली गई थी, पति ने भी ध्यान नहीं दिया था। पति को तो जैसे मुझसे कोई मतलब ही नहीं है।

सहेली-3:कामवाली बाई तक घबराती है

मुझेकाम करने वाली बाई ने बताया- भाभी वह इतना खराब आदमी है कि हर औरत को ऊपर से नीचे तक देखता है। जब वह नहीं होता था तब मैं काम करने जाती थी।

सहेली-4:वह डिप्रेशन में नहीं थी

इसबात पर भी भरोसा नहीं है कि उसने खुद को गोली मारी है। वह डिप्रेशन में कैसे हो सकती है? खुद प्राणायाम करती थी।