पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदौर निगम चुनाव जनवरी अंत में कराने की तैयारी

इंदौर निगम चुनाव जनवरी अंत में कराने की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | राज्यनिर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनावों का संभावित शेड्यूल बना लिया है। आयोग पंचायत चुनाव, इंदौर नगर निगम चुनाव सहित शेष 10 निकायों के चुनाव तीन चरणों में कराना चाहता है। इंदौर जिले में पहला चरण 9 जनवरी के करीब होगा जिसमें देपालपुर और महू की 175 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। इंदौर नगर निगम के 85 वार्डों में चुनाव पहले चरण के 14 दिन बाद होंगे। तीसरे चरण में इंदौर और सांवेर की 139 ग्राम पंचायतों के चुनाव फरवरी मध्य में होंगे। आयोग दिसंबर मध्य में पंचायत चुनाव घोषित कर देगा, नगर निगम के लिए दिसंबर अंत में कार्यक्रम की घोषणा संभव है। शेष-पेज 6 पर

हाईकोर्ट पर नजर

इंदौर शहर सीमा में 29 गांव शामिल करने के नए नोटिफिकेशन को लेकर भी अनिल त्रिवेदी ने हाई कोर्ट में याचिका लगा रखी है, जिस पर कोर्ट ने शासन से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। यह समय दिसंबर अंत में पूरा हो जाएगा। नगर निगम चुनाव का होना इसी फैसले पर निर्भर करेगा।

सरपंच और पंच दोनों के लिए मतपत्र

निर्वाचन आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की कमी को देखते हुए अब सरपंच का चुनाव भी मतपत्र से ही कराने का फैसला लिया है। इससे पहले केवल पंच का चुनाव मतपत्र से कराना तय हुआ था। जनपद पंचायत के चुनाव ईवीएम से ही होंगे।

संभावित शेड्यूल