पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश में अब बिना जीपीएस कोई टैक्सी नहीं चल पाएगी

प्रदेश में अब बिना जीपीएस कोई टैक्सी नहीं चल पाएगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | दिल्लीमें दुष्कर्म की घटना के बाद राज्य सरकार ने कैब और टैक्सी संचालकों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी। अब बिना जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) के कोई टैक्सी नहीं चलेगी। ड्राइवर भी पुलिस वेरीफिकेशन के बाद रखे जाएंगे। परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्रमुख सचिव और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को यह भी ताकीद कर दी है कि वे जल्द प्रदेश संचालित वेब बेस्ड कैब, सामान्य टैक्सी और ट्रेवल एजेंसियों की जानकारी एकत्रित करें। सभी के लाइसेंस चेक किए जाएंगे। लाइसेंस होने पर टैक्सी संचालक पर पुलिस कार्रवाई की जाएगी।



भोपाल में इस समय छोटी-बड़ी मिलाकर 125 ट्रेवल एजेंसी हैं। जिनकी 2000 टैक्सियां भोपाल से इंदौर, सागर, उज्जैन, विदिशा, सीहोर, रायसेन दौड़ रही हैं। इनमें से 80% में जीपीएस नहीं है। साथ ही ड्राइवरों का पुलिस वेरीफिकेशन नहीं है। मोनिका ट्रेवल एजेंसी के संचालक एनसी बघेल 70 से 80 टैक्सी संचालित करते हैं। उनका कहना है कि जिन गाड़ियों में जीपीएस नहीं है, तत्काल लगवाएंगे। दिल्ली की घटना ने आंखें खोल दी हैं। ड्राइवरों की फोटो फार्म भरवाया जा रहा है, उसे पुलिस थाने में देंगे वेरीफिकेशन कराएंगे। ग्रोवर ट्रेवल एजेंसी के राकेश ग्रोवर 150 टैक्सी चलाते हैं, लेकिन किसी में भी जीपीएस नहीं है। उनका कहना है कि वे जनहित में जल्द जीपीएस लगवाएंगे। साथ ही नए पुराने ड्राइवरों की पुलिस जांच पूरी करके ही रखेंगे। अनुमान के मुताबिक भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में 1000 के करीब टैक्सियां संचालित हैं, जिनमें जीपीएस नहीं है। इसके अलावा विभाग के अधिकारियों की मानें तो हर जिले में भी कम से कम 10 ट्रेवल एजेंसियां हैं, जिनके पास 30 से 40 वाहन हैं।

- मेट्रो ने पुलिस में किया आवेदन, माय कैब गाइडलाइन के अनुसार

मेट्रो टैक्सी के संचालक अथर खान ने दिल्ली की घटना के बाद बुधवार को पुलिस में आवेदन किया है कि ड्राइवरों का पुलिस वेरीफिकेशन किया जाए। इनकी 25 टैक्सी चल रही हैं, जिनमें जीपीएस लगा है। इधर, माय कैब के एडीशनल सीईओ देवेंद्र तिवारी ने बताया कि 100 वेब बेस्ड टैक्सी का संचालन कर रहे हैं। इसलिए जीपीएस और पुलिस वेरीफिकेशन की सारी प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है।

0000 पीएस से यह जानकारी मांगी

1. प्रदेश में कितनी टैक्सी कैब संचालित हो रही है?

2. कितनी टैक्सी कैब संचालकों ने ट्रैवल एजेंसी क