पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चचेरी बहनों को जहर पिलाकर दुष्कर्म का प्रयास

चचेरी बहनों को जहर पिलाकर दुष्कर्म का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनावद (खरगोन) | शहरसे करीब 5 किमी दूर ओंकारेश्वर रोड स्थित खंडवा जिले के इनपुन गांव में दो चचेरी बहनाें को जहर पिलाने का मामला सामने आया है। परिजन ने कहा दोनों शाैच के लिए गई थी। तभी अज्ञात बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया। पहले उन्हें जहर पिलाया फिर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। छीना-झपटी में युवतियां कुएं में गिर गई। दोनों को सिविल अस्पताल सनावद में भर्ती कराया गया। डॉक्टराें ने जहर पीने की पुष्टि की। एक युवती की हालत ज्यादा नाजुक है। जानकारी के मुताबिक इनपुन में नाक, कान की ज्वेलरी बेचने वाले कुछ खानाबदाेश परिवार डेरा डालकर रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे युवतियां इनपुन से ओंकारेश्वर रोड की ओर एक कपास के खेत के समीप शौच के लिए गई थी तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया।



मामले में परिजन ने बात करने से इनकार कर दिया।

मौके पर पहुंचे मांधाता थाना एसआई दिनेश डाबर ने कहा युवतियां शौच के लिए गई थी। कुएं के पास जाकर दवाई पीने की बात सामने आई है। परिजन भी किसी के द्वारा उठाकर ले जाने की बात कह रहे हैं। अभी जांच कर रहे हैं। वहीं सनावद सिविल अस्पताल के डॉ.आरएस पाटीदार ने कहा दोनों युवतियों ने जहर पिया था। इसमें से एक की हालत नाजुक है। कपड़े गीले नहीं थे, इसलिए पानी में गिरने की बात सामने नहीं आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रैफर किया गया है।