पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद के परिवार को सीएम 13 को देंगे डुप्लेक्स की चाबी

शहीद के परिवार को सीएम 13 को देंगे डुप्लेक्स की चाबी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीरमें शहीद हुए लांस नायक ज्ञानसिंह परिहार के परिवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 13 दिसंबर को डुप्लेक्स की चाबी देंगे। 7 अक्टूबर को शहीद की शवयात्रा में शामिल हुए सीएम ने घोषणा की थी कि शहीद की प|ी को सरकारी नौकरी, परिवार को 10 लाख की सहायता राशि, फ्लैट दिया जाएगा। गौरी नगर के मुख्य मार्ग का नाम शहीद के नाम पर रखा जाएगा। आईडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी ने बताया इसके तहत आईडीए द्वारा स्कीम 78 की पिंक सिटी में तैयार डुप्लेक्स की चाबी सीएम प|ी को सौंपेंगे। महापौर कृष्णमुरारी मोघे ने बताया सीएम संवाद नगर पुलिया के भूमिपूजन, गीता भवन रोड, गणगौर घाट और विस क्षेत्र चार में विश्वकर्मा उद्यान के लोकार्पण के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।