- Hindi News
- चप्पल फैक्टरी में आग, बुझाने में लगा 23 टैंकर पानी
चप्पल फैक्टरी में आग, बुझाने में लगा 23 टैंकर पानी
इंदौर। सांवेररोड क्षेत्र में हवाई चप्पल बनाने वाली फैक्टरी में मंगलवार रात आग लग गई। यह सुबह तक धधकती रही। भारी मात्रा में रबड़ और नई चप्पलें खाक हो गईं। फायर ब्रिगेड ने 23 टैंक पानी से इसे नियंत्रित किया। फायर ब्रिगेड के अनुसार घटना कमलजीत सिंह की पूजा रबड़ इंडस्ट्री की है।