सीए को मिली जमानत
इंदौर. गुड़गांवपुलिस द्वारा गिरफ्तार शहर के सीए नितिन मंगल को सेशन कोर्ट गुड़गांव से जमानत मिल गई है। इंडिया बुल्स कंपनी के खिलाफ अभिमत देने पर कंपनी ने सीए पर प्रकरण दर्ज कराया था। इसके बाद गुड़गांव पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। सीए के साथी बलबीर सिंह गांधी ने जमानत की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगल न्यायिक हिरासत से बाहर गए हैं और दो-तीन दिन में इंदौर लौट आएंगे।