पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुसज्जित रथ पर आज चार किमी घूमेंगे रणजीत हनुमान

सुसज्जित रथ पर आज चार किमी घूमेंगे रणजीत हनुमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रणजीत हनुमान मंदिर में रणजीत अष्टमी पर रविवार सुबह साढ़े चार बजे पूजन कर ध्वज चढ़ाया जाएगा। इसके बाद शंख ध्वनि के बीच हनुमान मंदिर से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। यह उषा नगर मेनरोड, अन्नपूर्णा मंदिर, नरेंद्र तिवारी मार्ग, गुमाश्ता नगर, सराफा विद्या निकेतन होते हुए चार किमी का मार्ग तय कर मंदिर पहुंचेगी। यहां आरती की जाएगी। रथ पर विराजे रणजीत हनुमान क्षेत्र का भ्रमण करेंगे।

मंदिर के पुजारी दीपेश व्यास ने बताया 25 फीट की ध्वजा लहराते भक्त चलेंगे, जो प्रभातफेरी का मुख्य आकर्षण रहेंगे। पांच तोपों से आतिशबाजी की जाएगी। अश्वों पर सवार केसरिया पताका लिए बालक मनोहारी मुद्रा में रहेंगे। 51 सदस्यीय बैंड पार्टी भजनों की प्रस्तुति देगी। संत-महात्मा सुसज्जित बग्घियों में विराजित रहेंगे। 50 से ज्यादा मंचों से प्रभातफेरी पर पुष्पवर्षा की जाएगी। साथ ही घर-घर बाबा की आरती उतारी जाएगी। शनिवार शाम प्रभातफेरी मार्ग पर भगवा पताकाएं लहराती रहीं।

भक्तोंका लगा तांता- इसकेपहले महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को भक्तों का अलसुबह से देर रात तक तांता लगा रहा। दोपहर में विग्रह प्रतिमा का दस विधि रुद्राभिषेक फलों के रस, पंचामृत, जड़ी-बूटी आदि से किया गया। यह प्रतिमा प्रभातफेरी में सुसज्जित रथ पर विराजमान होगी। शनिवार रात्रि मंडलियों द्व‌ारा गाए भजनों पर श्रद्ध‌ालु झूम उठे। दोपहर में हुए रुद्राभिषेक में तीन घंटे तक बाबा के जयकारे गूंजे। अभिषेक पश्चात बाबा का मनमोहक शृंगार किया गया।