पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ई अटेंडेंस एप में शिक्षक कर सकेंगे ग्रेच्युटी के लिए आवेदन

ई-अटेंडेंस एप में शिक्षक कर सकेंगे ग्रेच्युटी के लिए आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. शिक्षकोंकी उपस्थिति के लिए लागू किए गए ई-अटेंडेंस एप पर अब सुविधाएं भी मिलेंगी। सॉफ्टवेयर में बदलाव कर सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं। इस पर शिक्षक ग्रेच्युटी के लिए आवेदन भी कर सकेंगे। आवेदन करने के साथ ही यह सॉफ्टवेयर में अपलोड हो जाएगा और इसकी जानकारी शिक्षा विभाग, कमिश्नर संजय दुबे अन्य अधिकारियों के पास पहुंच जाएगी। अधिकारी इन आवेदनों पर नजर रखेंगे कि इनका निराकरण तय समय सीमा में हुआ है या नहीं। ऐसा नहीं होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर दुबे ने कहा- यह सुविधा सॉफ्टवेयर में एक सप्ताह में जुड़ जाएगी और इसका परीक्षण कर इसे जल्द शुरू कर देंगे। बाद में सॉफ्टवेयर में इसी तरह की अन्य सुविधाएं शुरू की जाएंगी, जिसके लिए शिक्षकों को आए दिन परेशान होना पड़ता है।