- Hindi News
- पालीवाल ब्राह्मण समाज की 250 प्रतिभाओं का सम्मान आज
पालीवाल ब्राह्मण समाज की 250 प्रतिभाओं का सम्मान आज
इंदौर. पालीवालब्राह्मण समाज की 250 प्रतिभाओं का सम्मान समारोह रविवार सुबह 11 बजे से माई मंगेशकर सभागृह में होगा। इसमें आठवीं से कॉलेज स्तर के मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों तथा वाणिज्य, खेल और साहित्य में योगदान देने वाले समाजजनों को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजक श्रवण डी जोशी ने बताया समारोह में राजस्थान के पूर्व राज्यमंत्री धर्मनारायण जोशी और जोधपुर के भंवरलाल पालीवाल भी शामिल होंगे।