पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खजराना मंदिर में आए दान से कैलोद करताल में बनेगा मेडिकल कॉलेज

खजराना मंदिर में आए दान से कैलोद करताल में बनेगा मेडिकल कॉलेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खजराना मंदिर प्रबंध समिति अब चैरिटेबल ट्रस्ट की तरह काम करेगी। इसके तहत वह कैलोद करताल में मेडिकल कॉलेज खोलेगी। उसके द्वारा योजना पास करने के बाद प्रशासन ने 20 एकड़ जमीन आवंटित करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है। यह जमीन धर्मस्व विभाग के नाम पर समिति को देने की मांग की है।

जमीन मिलने पर प्रबंध समिति और प्रशासन वहां मेडिकल कॉलेज के साथ कैंसर और हार्ट केयर सेंटर खोलने की संभावनाओं के मद्देनजर फिजिबिलिटी सर्वे कराएगा। तीनों में से जो उपयुक्त विकल्प होगा, उस पर काम शुरू किया जाएगा। हार्ट केयर सेंटर के लिए सत्यसाईं ट्रस्ट से प्रारंभिक चर्चा भी हो गई है। कलेक्टर आकाश त्रिपाठी द्वारा पहल की जा रही है कि खजराना मंदिर में हर साल मिल रहे करीब साढ़े तीन करोड़ रु. के दान को परमार्थ के कार्यों में खर्च किया जाए। एकेवीएन (औद्योगिक केंद्र विकास निगम) के एमडी मंदिर प्रशासक मनीष सिंह ने कहा कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में मंदिर परिसर में डायलिसिस किडनी ट्रांसप्लांट सेंटर की भी आधारशिला रखी गई है।

^20 एकड़ जमीन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। दो माह में प्रोजेक्ट को फाइनल कर दिया जाएगा। जमीन आवंटित होते ही वहां काम शुरू कर देंगे। करोड़ों के दान को मानव सेवा में लगाने की दिशा में काम कर रहे हैं।’’ -आकाशत्रिपाठी, कलेक्टर

दो माह में फाइनल होगा प्रोजेक्ट