पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रवाल बंधुओं के लिए आपकी समिति आपके द्वार कैम्प आज

अग्रवाल बंधुओं के लिए आपकी समिति आपके द्वार कैम्प आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति का ‘आपकी समिति आपके द्वार अभियान’ का कैम्प रविवार सुबह 11 बजे से एरोड्रम थाने के पीछे बाबाश्री रिसॉर्ट में लगेगा। समाजसेवी जगदीश गोयल, संजय अग्रवाल एवं बाबूलाल अग्रवाल के आतिथ्य में इसका शुभारंभ होगा। समिति द्वारा लागू सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक बंधु तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह कैम्प लगाया जा रहा है। इसमें मेडिक्लेम योजना, केंद्रीय समिति में नए सदस्य जोड़ने आदि को लेकर समाजबंधुओं से सीधे संवाद किया जाएगा।

केंद्रीय समिति के अध्यक्ष किशोर गोयल एवं महामंत्री राजेश बंसल ने बताया रविवार को कालानी नगर सेक्टर की 42 कॉलोनियों के समाज बंधुओं को कैम्प में आमंत्रित किया है। प्रत्येक कॉलोनी के एक-एक वरिष्ठ समाजसेवी का सम्मान भी किया जाएगा। इस सेक्टर में सभी परिवारों का सर्वेक्षण पहले ही हो चुका है। कैम्प में मेडिक्लेम, एक जरूरतमंद बच्चे को शिक्षा के लिए 10 रुपए प्रतिदिन में गोद लेने, समिति का सदस्य बनाने आदि के बारे में वरिष्ठ समाजजन मार्गदर्शन देंगे। यहीं समाज की वेबसाइट पर ही रोजगार सूचना, ब्लड बैंक एवं नेत्रदान के प्रति जागरूकता की अपील, विवाह योग्य युवक-युवतियों का बायोडाटा अन्य जानकारियां भी बंधुओं को मिलेगी। यह अभियान दो माह तक शहर के सभी अग्रवाल बाहुल्य क्षेत्रों में चलाया जाएगा। सेक्टर के सभी समाजबंधुओं से कैम्प में आकर लाभ लेने की अपील की गई। अगला कैम्प सुदामा नगर सेक्टर की 30 से ज्यादा कॉलोनियों के लिए आयोजित होगा। शहर में कुल आठ सेक्टर बनाए गए हैं।