पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक में रुपए छीनकर भागा, दीवार से टकराकर गिरा

बैंक में रुपए छीनकर भागा, दीवार से टकराकर गिरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. बैंकमें युवक काउंटर पर रुपए जमा करवा ही रहा था कि लुटेरे ने रुपए छीन लिए। भागने लगा तो दीवार से टकराया और गिर पड़ा। लोगों ने उसे पीटा और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंपा। लुटेरे ने बताया उसे दोस्त के 25 हजार रुपए चुकाना थे। इसलिए इस वारदात की कोशिश की।

विजय नगर पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार को पंजाब नेशनल बैंक की स्कीम 54 स्थित ब्रांच में हुई। रूपेश पिता दुर्गाप्रसाद जायसवाल निवासी सुखलिया कंपनी के 98 हजार रु. जमा करने बैंक गए थे। रूपेश ने बताया वह लाइन में खड़े थे। लुटेरा भी लाइन में दो लोगों के बाद खड़ा था। नंबर आने पर वह काउंटर पर जेब से रुपए निकालकर दे रहे थे, तभी लुटेरे ने रुपए छीन लिए थे। पुलिस को लुटेरे ने अपना नाम अभिमन्यु उर्फ प्रीतम सिंह पिता कमल सिंह चौहान निवासी धार बताया।