पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएसीसी प्राचार्य छुट्टी पर थे, प्रभारी को सौंपा चार्ज

जीएसीसी प्राचार्य छुट्टी पर थे, प्रभारी को सौंपा चार्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीय अटल बिहारी वाजपेयी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय (जीएसीसी) के प्राचार्य डॉ. एस.एल. गर्ग को शनिवार को अचानक कार्यमुक्त कर बड़वानी भेज दिया। उनकी जगह अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा ने सीनियर प्रोफेसर डॉ. अनूप व्यास को चार्ज सौंप दिया। इधर, प्राचार्य ने कहा कि वे तीन दिन से छुट्टी पर थे, दोपहर में जानकारी मिली। वहीं अतिरिक्त संचालक का कहना है शासन का आदेश था। अब डॉ. गर्ग को बड़वानी में ज्वाइन करना ही होगा।

दरअसल डेढ़ माह पहले शासन ने डॉ. गर्ग का बड़वानी तबादला कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ डॉ. गर्ग हाई कोर्ट इंदौर चले गए थे। कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए शासन को नोटिस जारी कर कुछ बिंदुओं पर जवाब मांगा था। अब शासन ने नया आदेश जारी कर प्राचार्य को कार्यमुक्त करने के निर्देश जारी कर दिए। आदेश पहुंचने के अगले ही दिन डॉ. गर्ग की अनुपस्थिति में उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया।

असलवजह विवाद था- बतातेहैं तीन माह पहले एबीवीपी नेताओं का भाजयुमो के कुछ कार्यकर्ताओं से विवाद हुआ था। मामले ने इतना तूल पकड़ा था कि एबीवीपी के दबाव में भंवरकुआं थाना प्रभारी तक को लाइन अटैच कर दिया गया था। प्राचार्य के तबादले को भी इसी से जोड़कर देखा गया था। इसी आधार पर प्राचार्य को कोर्ट से राहत मिली थी। डॉ. गर्ग के प्राचार्य रहते ही नैक से जीएसीसी को ग्रेड मिली थी, इसलिए तबादले पर सवाल उठे थे।

^मैं तीन दिन की छुट्टी पर था। मुझे कार्यमुक्त करने की दोपहर में जानकारी मिली।’’ -डॉ.एस.एल. गर्ग

आदेशका पालन किया

^शासनका आदेश था, इसलिए डॉ. गर्ग को कार्यमुक्त कर सीनियर प्रोफेसर डॉ. व्यास को चार्ज सौंप दिया गया।’’ डॉ.नरेंद्र धाकड़, अतिरिक्तसंचालक

मैं तो छुट्टी पर था