पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी कॉलेज नैक की कसौटी पर कितने खरे, देखेगी टीम

सरकारी कॉलेज नैक की कसौटी पर कितने खरे, देखेगी टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उच्च शिक्षा विभाग ने संभाग के सरकारी कॉलेजों में भी ताबड़तोड़ निरीक्षण करवाने का निर्णय लिया है। अब विशेषज्ञ प्रोफेसरों की एक टीम इन कॉलेजों में जाकर देखेगी कि नैक द्वारा जिन बिंदुओं को आधार मानकर ग्रेड दी जाती है, उस लिहाज से कॉलेजों में सुविधाएं और तैयारियां हैं या नहीं? इसके लिए 10 बिंदु तय किए गए हैं। टीम अगले सप्ताह से जीएसीसी, होलकर साइंस, न्यू ओल्ड जीडीसी, गवर्नमेंट लॉ, न्यू साइंस और संस्कृत कॉलेज सहित अन्य जिलों के सरकारी कॉलेजों में पहुंचेगी। बाद में इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाएगी।

ये देखा जाएगा कॉलेजों में

तैयारी शुरू कर दी है

नैक को समझने वाले होंगे टीम में

> भवन, लाइब्रेरी, लैब और क्लास रूम की स्थिति।

> रिसर्च को लेकर प्रोफेसरों की तैयारी और उपलब्धि।

> फैकल्टी और छात्रों की संख्या।

> पांच साल में कितने नए कोर्स शुरू हुए?

^सरकारी कॉलेजों में निरीक्षण की तैयारी शुरू कर दी है। निरीक्षण जल्द होगा। नैक की टीम जिन बिंदुओं पर कॉलेज को परखने आती है, उन्हीं पर फोकस रहेगा।’’ -डॉ.नरेंद्र धाकड़, अतिरिक्तसंचालक उच्च शिक्षा

खास बात यह है कि टीम में वही प्रोफेसर होंगे, जो नैक टीम के दौरे में जा चुके हैं या उसकी प्रक्रिया में शामिल रहे हैं। इससे यह समझने में आसानी होगी कि कॉलेज में क्या खामियां हैं? उन्हें कैसे दूर किया जा सकता है? टीम कॉलेजों में यह भी देखेगी कि वहां सरकार द्वारा दिए गए बजट का कितना उपयोग हुआ? टीम प्राचार्य, प्रोफेसर और छात्रों से चर्चा करेगी।